नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में बकाया कर वसूली हेतु दुकानों में ताला लगाकर सीलबंदी की कड़ी कार्यवाही…
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन 6 के राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 58,
60 एवं 62 के क्षेत्र में बकायादार दुकानदारों पर नगर निगम जोन 6 राजस्व विभाग को बकाया कर अदायगी नहीं किये जाने के कारण वार्ड 58 क्षेत्र में 3, वार्ड 60 क्षेत्र में 1 और वार्ड 62 क्षेत्र में 1 इस प्रकार कुल 5 बकायादारों की सम्बंधित दुकानों को तत्काल ताला लगाकर
सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही प्रक्रिया के अंतर्गत स्थल पर नगर पालिक निगम जोन 6 जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती स्वाती शुक्ला एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम जोन 6 राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में की गयी।
रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा कर बकाया रखने वाले नगर निगम रायपुर के बकायेदारों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत आगे भी निरंतर जारी रहेगी।




