June 6, 2026

निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा डीडी नगर सेक्टर – 4 क्षेत्र में पुरानी पानी टंकी कर्ण बधिर स्कूल के पास कचरे से अवरुद्ध नाली की सफाई करवाकर निकास प्रबंधन सुगम बनाकर किया जनशिकायत का त्वरित निदान…

Screenshot_20260206_193633 (1)

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग में सफाई व्यवस्था से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्षेत्र अंतर्गत डीडी नगर सेक्टर-4 क्षेत्र में पुरानी पानी टंकी के समीप मार्ग में कर्ण बधिर स्कूल के समीप कचरे के कारण अवरुद्ध नाली की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर निकास प्रबंधन सुगम बनाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

You may have missed