भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन …
भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कवियत्री सरोजनी नायडू के जयंती जिसे राष्ट्रीय महिला दिवस के नाम से जाना जाता है ,इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक “भारत में महिलाओं की शिक्षा के लिए सरोजनी नायडू का दृष्टिकोण “था ।
भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र का समुचित विकास संभव नहीं है ।महाविद्यालय की उप-प्राचार्य डॉ.आशारानी दास ने राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम महिलाओं को सम्मान,अवसर ,और समान अधिकार देकर एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते है ।
शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में लेखन कौशल का विकास करना,एवं समाज में महिलाओं के सम्मान व अधिकारो के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस निबंध प्रतियोगिता में बी.एड.द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया ।
जिसमे प्रथम स्थान बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा तिजेश्वरी,द्वितीय स्थान पर हर्षजीत कौर गिल,तृतीय स्थान पर खेमेश्वरी बघेल एवं सांत्वना पुरस्कार उषा नाग ने प्राप्त किया ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाओं डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,श्रीमती नाज़नींन बेग,आशा साहू,सत्यम मिश्रा एवं रोमा टंडन का योगदान रहा ।

