March 6, 2026

पुलिस वाहन चालकों हेतु विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित…

IMG-20260213-WA0048
  •  116 चालकों का नेत्र परीक्षण, बी.पी. एवं शुगर जांच संपन्न
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान
  • ▪️नियमित व्यायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष मार्गदर्शन

आज दिनांक 12.02.2026 को रक्षित केन्द्र, दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित “दधीचि प्रशिक्षण हॉल” में ओम नेत्रा केन्द्र/लेजर विजन रायपुर, स्पर्श अस्पताल भिलाई तथा पुलिस अस्पताल दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस विभाग के वाहन चालकों हेतु विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में पुलिस विभाग के वाहन चालक, फालो/पायलट में लगे अधिग्रहित वाहन के चालक एवं डायल 112 के कुल 116 चालकों का नेत्र परीक्षण, रक्तचाप (बी.पी.) एवं शुगर जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञों, स्पर्श अस्पताल के चिकित्सकों एवं पुलिस अस्पताल दुर्ग के डॉ. सुधीर गांगेय (एम.डी. मेडिसिन) द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

 

चिकित्सकों द्वारा चालकों को नियमित रूप से प्रतिदिन कम से कम 01 घंटे व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु मार्गदर्शन दिया गया, जिससे बी.पी. एवं शुगर जैसी बीमारियों से बचाव संभव है।

सराहनीय भूमिका :

▪️ उक्त स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक दुर्ग, प्रभारी पुलिस अस्पताल दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र स्टाफ की समन्वित एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपील करती है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, जिससे कर्तव्य निर्वहन प्रभावी रूप से किया जा सके।

 

——