केशकाल का वार्षिक मेला 17 से 19 मार्च तक, आकर्षक झूलों के साथ होगा आयोजन…
केशकाल। नगर पंचायत केशकाल के वार्षिक मेला 2026 के आयोजन को लेकर 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत केशकाल का वार्षिक मेला 17 मार्च से 19 मार्च 2026 तक तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मेले के सफल संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग के लिए एक निश्चित स्थान का चयन भी किया गया है। आयोजन समिति द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जाएगी तथा मेले में आने वाले सभी नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।
इस वर्ष मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जिससे बच्चों एवं युवाओं में उत्साह देखने को मिलेगा। नगर पंचायत केशकाल का वार्षिक मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शोरी, उपाध्यक्ष श्री भूपेश सिन्हा, पार्षद श्री जितेन्द्र रजक, श्री भूपेश चंद्राकर, श्री सुदर्शन कुंजाम, श्रीमती नम्रता भारतद्वाज, श्रीमती हिरलक्ष्मी शाह, सुश्री हर्षा कोठरी, सुश्री पुंजलाता मरकाम एवं श्री पंकज नाग सहित मेला आयोजन समिति के श्री बलराम गौर एवं श्री सरजू गौर, केशकाल थाना प्रभारी तथा नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।