गरियाबंद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, होली त्योहार के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में निकाला गया फ्लैग मार्च।
- थाना क्षेत्रों में हेल्प लाइन टीम, मोटर सायकल में तैनात किया गया, पुलिस जवान ।
- थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग टीम के साथ चौक-चौराहों में फिक्स प्वांट ड्युटी भी तैनात किये गये।
- होली पर्व के दौरान असमाजिक तत्वों एवं यातायात नियमों का पालन नही करने वालों के विरूद्ध की जाएगी, कार्यवाही।
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के दिशा-निर्देशा एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में आगामी होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के गरियाबंद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करने और हुड़दंगियों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा ’फ्लैग मार्च’ निकाला गया।
प्रमुख गतिविधियां –
फ्लैग मार्च का आयोजन जिला मुख्यालय गरियाबंद के साथ-साथ राजिम, फिंगेश्वर , छुरा, पाण्डुका, मैनपुर और देवभोग जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने मुख्य मार्गों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
हेल्प लाइन टीम हुड़दंगियों पर नजर रखेन के लिए हेल्प लाइन टीम के रूप में मोटर सायकलों में पुलिस जवान तैनात किए गए है। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने और जबरन रंग लगाने वालों के साथ महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था नागरिकों को निर्भय होकर होली त्योहार मनाने के लिए जिलों के सभी थानों से चार पहिया वाहनों में पेट्रोलिंग एवं फिक्स प्वांट ड्यूटी लगाया गया है। होली के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गरियाबंद पुलिस कप्तान का आम नागरिकों से अपील की है कि रंगों के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। सुरक्षित रहें, खुशहाल होली मनाएं