March 6, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह आयोजित…

IMG-20260305-WA0007

भिलाई। Bhilai Mahila Mahavidyalaya में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा बड़े उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सौहार्द, प्रेम एवं सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या आदरणीया श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

समारोह में शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को मस्ती भरी फनी अवार्ड ,रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें होली गीत, नृत्य एवं हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वातावरण प्राकृतिक गुलाल से सराबोर रहा। कार्यक्रम में शिक्षण एवं अशैक्षणिक स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा सामूहिक रूप से जलपान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ सदस्य डॉ निधि मोनिका शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ अनुपमा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में अन्य प्रकोष्ठ सदस्य डॉ सरिता जोशी ,डॉ सबीहा नाज ,श्रीमती गीतांजलि मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा

 

यह होली मिलन समारोह महाविद्यालय परिवार के बीच आत्मीयता, सहयोग एवं सांस्कृतिक समरसता को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

You may have missed