अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में केशकाल नगर पंचायत का सराहनीय पहल: सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…
केशकाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह (8 मार्च से 14 मार्च) के अंतर्गत नगर पंचायत केशकाल द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आज सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत सभी स्वच्छता दीदीयों एवं सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
शिविर का उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सफाई मित्रों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह अभियान इस संदेश पर आधारित है कि जब हम दूसरों, विशेष रूप से महिलाओं को सहयोग और सहारा देते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज और मानवता पर पड़ता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कौशल, ज्ञान और समय साझा कर महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
नगर पंचायत केशकाल कार्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा समाज में महिलाओं के योगदान को सराहा गया