दिल्ली में बादलों की आवाजाही, कश्मीर से असम तक बारिश-बर्फबारी, जानें देशभर का मौसम…
- भीषण गर्मी के बीच देशभर के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और पहाड़ों में बारिश जारी रहेगी, जबकि पूर्वोत्तर भारत के असम और मेघालय में भी अगले दिनों भारी बारिश हो सकती है और जल्दी ही दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों में भा बदलाव नजर आने वाला है.
नई दिल्ली,13 मार्च 2026: भीषण गर्मी के बीच देशभर के कई हिस्सों में मौसम बदलता नजर आ रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है और अब इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है.
दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन में राजधानी में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चल सकती हैं. इससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बनेगा. वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.