कृष्णा पब्लिक स्कूल सिंधिया नगर मे परीक्षा परिणाम मे कु आद्या राव ने क्लास 3 मे सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बेस्ट एकेडमिक अचिवर का अवार्ड प्राप्त किया…
आज दिनांक 13 मार्च 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल सिंधिया नगर मे वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । इस परीक्षा परिणाम मे कु आद्या राव ने क्लास 3 मे सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बेस्ट एकेडमिक अचिवर का अवार्ड प्राप्त किया । आद्या राव मार्शल आर्ट्स के जाने माने प्रशिक्षक व कॉंग्रेस नेता गिरी राव की सुपुत्री है । आद्या राव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माँ श्रीमती रेणु राव को दिया साथ ही अपनी क्लास टीचर
रिया श्रीवास्तव,प्राचार्या फिलोमिना मित्रा ,अपनी ट्यूशन मैडम और अपने पिता गिरी राव व नानी कौशल्या बिचौलिया और अपने प्रशिक्षक रामकुमार पांडे को दिया । आद्या राव फुल कॉन्टेक्ट कराते की भी एक अच्छी खिलाडी है ।आद्या राव ने कहा की सफलता के लिये मेहनत और लगन की जरुरत है ।आद्या राव हर वर्ष सर्वोच्च अंक प्राप्त कर रही है ।

