March 17, 2026

दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का क्रम जारी रखा है महाविद्यालय की बी.एड. तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा।

IMG-20260317-WA0030

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा घोषित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के परिणामों में अग्रसेन महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का क्रम जारी रखा है महाविद्यालय की बी.एड. तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा। बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के घोषित परिणामों के आधार पर प्रथम स्थान पर नेहा साहू 85% व द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से पारुल कुशवाहा 84% एवं सोनाली पांडे 84% रही तृतीय स्थान पर अंजली शर्मा 83% परिणाम रहा अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.(श्रीमती) मंजू लता अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) रीता सूरी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने उत्साह वर्धन कर बधाई दी।

You may have missed