छावनी थाना अंतर्गत गफ्फार एवं सोनकर मोहल्ला में हुए विवाद के बाद पूरा मोहल्ला छावनी में तब्दील …
- एसपी अग्रवाल ने किया घटनास्थल का मुआयना
- दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 307 सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज
भिलाई: छावनी थाना अंतर्गत कैंप 2 में गफ्फार मोहल्ला एवं सोनकर मोहल्ला के बच्चों के विवाद में बड़ों ने भी छलांग लगाई. विवाद इतना बढा कि दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे एवं पत्थर. कई कारो एवं मोटरसाइकिलों के कांच टूटे.
दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की जानकारी भी चर्चा का विषय है. बीती रात जब विवाद बढा तब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता मुकेश सोनकर को विशेष समुदाय के लोग हाथ खींच कर ले गए, जैसे तैसे पुलिस ने मुकेश को छुड़वाया और रात को विवाद को शांत करवाया.
जानकार लोगों का कहना है कि छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा के हाथ में मामूली चोटे आई हैं. वह कह रहे हैं कि मैं फिट हूं, वहीं छावनी टीआई मनीष शर्मा के सर पर पत्थर लगा है. और वह बाल बाल बचे हैं. बीती रात से ही सोनकर एवं गफ्फार मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील है. अभी पूरा माहौल शांत है सुबह घटनास्थल का जायजा लेने एसएसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पहुंचे थे.
राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकेश सोनकर का हाल-चाल जानने के लिए उसके घर पहुंचे हुए हैं. नेताओं का कहना है कि जिन लोगों ने भी हमला किया है उन सब की पुलिस प्रशासन जल्द गिरफ्तारी करें. अन्यथा हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. वहीं दूसरी ओर वैशाली नगर विधायक कार्यालय में दोनों पक्षों की शांति वार्ता की बैठक जारी है.
वहीं इस घटना के संबंध में छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध आवेदन मिलने के बाद धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने जांच की गति को आगे बढ़ाया है. कुछ लोग इसे प्रेम विवाह के मामले से जोड़ रहे हैं. वह विषय अलग है, और यह विषय अलग है. पूर्व की घटना में महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर भी हुई है. छावनी थाने में एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कई डीएसपी डेरा डाले हुए हैं. बहरहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और शांत है.



