June 6, 2026

शादी सीजन में चाहिए ग्लोइंग स्किन? तो अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स…

images (1)

ब्यूटीशियन व मेकअप आर्टिस्ट सविता मिश्रा ने बताया कि शादी के इस सीजन पर यदि आपको नये साल पर अलग दिखना है तो आपको एलोवेरा का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, दाग-धब्बे और मुंहासे कम होते हैं, यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को कोमल बनाता है और चमकदार निखार देता है. नये साल पर यह आपको नया लुक देगा. 

इस समय सर्दी का मौसम बीत चुका है और गर्मी के मौसम का आगमन हो चुका है. तेज हवाएं भी चल रही हैं और आने वाले कुछ दिन बाद फिर से शादी का सीजन चालू हो जाएगा. ऐसे में शादी के सीजन में अगर आप भी महफिल में लोगों से अलग दिखना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स के बारे में जिसको यदि आप अभी से फॉलो कर लेते हैं, तो निश्चित रूप से आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा और आप शादी और विवाह जैसे कार्यक्रम में अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक सुंदर और ऊर्जावान दिखेंगे, तो आईए जानते हैं क्या कहते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट…

 

एलोवेरा है कामगर 

 

ब्यूटीशियन व मेकअप आर्टिस्ट सविता मिश्रा ने बताया कि शादी के इस सीजन पर यदि आपको नये साल पर अलग दिखना है, तो आपको एलोवेरा का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, दाग-धब्बे और मुंहासे कम होते हैं, यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को कोमल बनाता है और चमकदार निखार देता है. नये साल पर यह आपको नया लुक देगा.

नारियल का तेल है लाभदायक 

ब्यूटीशियन सविता मिश्रा लोकल 18 से बताती हैं कि नारियल का तेल काफी लाभदायक होता है. यह आपकी त्वचा की सुरक्षित परत को मजबूत करने में मदद करता है और नमी को अंदर ही रोके रखता है इसके साथ ही सूजन कम करता है. नारियल के तेल में सूजनरोधी गुण होते हैं, जिससे यह चिड़चिड़ी और घिसी हुई त्वचा के लिए फायदेमंद होता है.

पपीता फेशियल है कामगर 

सविता आगे बताती हैं कि यदि आपके चेहरे पर डलनेस की समस्या है तो पका हुआ पपीता इसे दूर करने में सहायक होता है. इसमें पपीते को मैश करके चेहरे पर मसाज कर लें. पपीते के एंजाइम्स टैनिंग दूर करने और नेचुरल ग्लो लाने में रामबाण होते हैं. पपीता फेशियल करने के बाद नये साल पर आपके चेहरे की डलनेस खत्म हो जाती है और आपकी स्किन में ग्लो आ जाएगा.

रात में देशी घी का करें सेवन 

देशी घी नये साल पर आपको नया लुक देने में सक्षम है, क्योंकि घी में मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. इससे चेहरा सिर्फ हाइड्रेटेड ही नहीं बल्कि नैचुरली ग्लो करता है. यही वजह है कि दादी-नानी हमेशा स्किनकेयर में घी का जिक्र करती थी. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि नये साल पर आपके चेहरे और त्वचा का रूखापन चला जाए तो आपको रात में देसी घी लगाकर सो जाना चाहिए.यह आपको एक अलग तरह का ग्लो देगा.