कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म नागजिला सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद किस ओटीटी पर आएगी, इसकी अनाउंसमेंट हो गई है।
एंटरटेनमेंट डेस्क। कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म नागजिला (Naagzilla) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब आएगी, इसकी अनाउंसमेंट हो गई है।
गुरुवार को एक इवेंट में कार्तिक की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। करण जौहर निर्मित फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखाई देंगे। यूं तो नागजिला बड़े पर्दे पर पहले दस्तक देगी, लेकिन उसके बाद किस ओटीटी पर आएगी, यह पता चल गया है।
फिल्म नागजिला की कहानी
नागजिला एक ऐसी दुनिया की कहानी है जहां रूप बदलने वाले इच्छाधारी नाग इंसानों के बीच रह रहे हैं। लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है जब एक बेफिक्र इच्छाधारी नाग की नागमणि और उसकी जान एक चालाक और सत्ता के भूखे विलेन के निशाने पर आ जाती है, जिसके बाद हालात बेकाबू होने लगते हैं।
सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी नागजिला?
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही फिल्म नागजिला की शूटिंग शुरू हो गई है। एक्टर ने कई बार सेट से शूटिंग की झलकियां शेयर की थीं। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंसमेंट हो गई है। यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।पिछले साल अप्रैल के महीने में ही फिल्म की पहली झलक शेयर की गई थी जिसमें एक्टर नाग लुक में दिखाई दिए थे।
किस ओटीटी पर आएगी नागजिला?
अब अनाउंस किया गया है कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आने वाली है। मुंबई में अमेजन प्राइम वीडियो ने एक इवेंट रखा है जिसमें उन्होंने नागजिला के अलावा कई फिल्मों का नाम लिया है जो थिएटर्स के बाद प्राइम वीडियो पर आएंगी। इसमें वन और नई नवेली भी शामिल हैं।