डबल इंजन की सरकार में भिलाई के नेता दिल्ली में बैठे नेताओं के हाथ पैर दबा रहे है – देवेंद्र
- भिलाई की बसावट को बचाने के लिए एक माह बाद होगा उग्र आंदोलन
- बीएसपी प्रबंधन भिलाई की जनता को उकसाने का काम ना करे
- पुलिस की लाठी एवं पानी की बौछार से भिलाई की जनता डरने वाली नहीं पुलिस की लाठी से सब से पहले मेरा सर फूटेगा
भिलाई।भिलाई बचाओ आंदोलन के तहत आज युवा विधायक देवेंद्र यादव तय सुदा कार्यक्रम के अनुसार भिलाई बसावट को बचाने के लिए आज पैदल मौन यात्रा सिविक सेंटर से सेंट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर 5 चौक तक गए,उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं ,बुजुर्ग,युवा साथी के अलावा हाउस लीज संघर्ष समिति , श्रमिक यूनियन ,एवं यूनियन के साथ कांग्रेस जनों ने इस पैदल मौन पदयात्रा में पहुंचकर अपना व्यापक जनसमर्थन युवा विधायक देवेंद्र यादव को दिया।
श्री यादव ने बीएसपी प्रबंधन को कहा है कि श्रमिकों का मिनिमम वेजेस ,रिटेंशन स्कीम का मामला,बढ़ा हुआ किराया,व्यापारियों की समस्या,इत्यादि मांगो पर बीएसपी प्रबंधन एक माह के अंदर में ध्यान दे अन्यथा अब हमारा आंदोलन और उग्र होगा और एक माह बाद महीने के अंत में भिलाई विद्यालय ग्राउंड से मुर्गा चौक तक फिर हमारा पैदल मार्च होगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन,एवं बीएसपी प्रबंधन की होगी।
पदयात्रा समाप्ति के बाद युवा विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि तीन माह पहले हमने सिविक सेंटर में भिलाई की बसावट को बचाने के लिए भूख हड़ताल की बीएसपी ने हमारी दो मांगों को माना लेकिन बची हुई शेष मागे पर आज 90 दिन बीत जाने के बाद भी बीएसपी प्रबंधन नहीं जाग रहा है ।जिला पुलिस एवं बीएसपी प्रबंधन भिलाई की जनता को उकसाने का काम ना करे ।भिलाई मिनी भारत है और शांति प्रिय क्षेत्र है,जरूरत पड़ी तो भिलाई की जनता मेरे साथ इस्पात भवन के बाहर जो हमारी मांगे पूरी नहीं मानी तो फिर से बड़ा धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन होगा ।
जिसमें महिला पुरुष और भिलाई का हर रहवासी इसमें शामिल होगा और खाना भी वही बनेगा।
पुलिस प्रशासन भी भिलाई की जनता को नहीं रोक पाएगा अगर वो लाठी चलाए या पानी की बौछार मारे तो सब से पहला देवेंद्र यादव का सिर फूटेगा ।भिलाई बिकने नहीं दूंगा,नाही प्राइवेट होने दूंगा।भिलाई की जनता ने मुझे चुना है उनका हर सुख दुख मेरा अपना सुख दुख है।जब तक हमारी ये पूरी मांगे बीएसपी प्रबंधन से पूरी नहीं होती है ,तब तक मेरा ये संघर्ष जारी रहेगा।
श्री यादव ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में भिलाई के नेता हमारे इस आंदोलन के बाद जागे और रिटेंशन सहित अन्य मांगो को लेकर दिल्ली जाना पड़ा और दिल्ली में बैठे अपने नेताओं के सामने रिटेंशन मामलों सहित अन्य मामलों उनके हाथ पैर दबा रहे है रिटेंशन स्कीम का मामला वापस ले व्यापारी वर्ग और भिलाई की जनता नाराज है। मिनिमम वेजेस श्रमिकों को मिलना चाहिए।वो सब कुछ ठीक कर रहे है उन्होंने भिलाई की जनता के लिए कुछ तो सोचा ।डबल इंजन की सरकार में भिलाई की जनता के लिए भाजपा नेताओं के प्रयास की में सराहना करता हु।
बीएसपी प्रबंधन को मेरे भूख हड़ताल में घुटने टेकने पड़े थे।आज ये सांकेतिक पदयात्रा थी बीएसपी प्रबंधन को याद दिलाने के लिए ये लड़ाई हम लड़ रहे है ये रुकेगी नहीं लड़ाई लंबी है ।आज भिलाई की सड़कों पर भिलाई के हर परिवार का साथी मेरे साथ सड़कों पर उतर गया है।हमने जागरूकता का संदेश दिया था।हर सेक्टर में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी।भिलाई का हर रहवासी बीएसपी प्रबंधन की हरकतों को देख रहा है।
भाजपा नेता इस मामले में मंच सजाए और भिलाई की जनता के इन मांगो को मांगे में सार्वजनिक तौर पर मंच पर आ के समर्थन करूंगा।और श्रेय भी भाजपा नेता ले मुझे खुशी होगी ,लेकिन भिलाई की एक भी झुग्गी झोपड़ी (भिलाई नगर रेलवे स्टेशन एवं प्रत्येक सेक्टर,कैंप खुर्सीपार)में नहीं टुटने दूंगा नाही टाउनशिप के रहवासियों के सर से छत छिनने नहीं दूंगा बीएसपी प्रबंधन से।
आज के इस पदयात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा,पूर्व महापौर आर एन वर्मा, महापौर नीरज पाल,श्रमिक नेता कला दास डहरिया,हाउस लीज संघर्ष समिति के श्री परगनिया,पूर्व महापौर नीता लोधी,सभापति गिरिवर बंटी साहू,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सिंह, फत्ते सिंह भाटिया,पार्षद लक्ष्मीपति राजू,सीजू एंथोनी,आदित्य सिंह,साधना सिंह, नोमिन साहू,मालती ठाकुर,साकेत चंद्राकर,राजेश चौधरी,सेवन कुमार,संदीप निरंकारी,केशव चौबे,भूपेंद्र यादव,एम गोपाल,के,जगदीश,उमेश साहू,शुभम झा,पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा,अतुल चंद साहू,मेरिक सिंह, डी कामराजू, डी सुजाता सुमित पावर,जावेद खान,जुल्फिकार सिद्दीकी, निरंजन बिसाई,नरसिंह नाथ,गुड्डू खान,जी राजू,सौरभ मिश्रा,अफरोज खान,सौरभ दत्ता,सिखा रॉय, आकाश कनौजिया,अतुल श्रीवास्तव,बबलू यादव,आकाश यादव,सहित एनएसयूआई,युवा कांग्रेस,सेवा दल,सीटू, एटक, एक्टू, एचएमएस,अन्य कांग्रेस के प्रकोष्ठ के नेता एवं भिलाई की जनता सहित युवा साथी शामिल हुए।


