June 5, 2026

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली …

IMG-20260323-WA0006

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर शाम 5:00 बजे दुर्ग के पटेल चौक से शहीद चौक ( ग्रीन चौक ) तक मशाल रैली का आयोजन करेगी आयोजित मशाल रैली में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले 17 मंडल के वरिष्ठ नेता गण, संगठन एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे|

आयोजित मशाल रैली के बारे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च शहीद दिवस यह दिन केवल तिथि नहीं है यह दिन राष्ट्रभक्ति की ज्योति हैं यह दिन साहस, समर्पण और अदम्य विश्वास का प्रतीक है।

जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था,जब अंग्रेजी हुकूमत का अत्याचार चरम पर था, तब शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव

तब इन वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आज़ादी की अलख जगाई। उनकी याद में उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है |मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस से भी अपील करता हूं कि आयोजित मशाल रैली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर देश के वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अवश्य अर्पित करें |

You may have missed