June 5, 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की भिलाई शाखा (CIRC) द्वारा ऑडिटिंग एवं एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड के सहयोग से “फुल डे सेमिनार ऑन बैंक ऑडिट” का सफल आयोजन ICAI भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

IMG-20260323-WA0008

भिलाई, दिनांक 23 मार्च 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की भिलाई शाखा (CIRC) द्वारा ऑडिटिंग एवं एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड के सहयोग से “फुल डे सेमिनार ऑन बैंक ऑडिट” का सफल आयोजन ICAI भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। यह सेमिनार बैंक ऑडिट के बदलते परिदृश्य पर केंद्रित रहा, जिसमें सदस्यों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए राघवेन्द्र गोयल एवं सीए अनिरुद्ध तिवारी ने अपने विशेषज्ञ विचार साझा किए।

सीए राघवेन्द्र गोयल ने बैंक ब्रांच ऑडिट के ओवरव्यू एवं लॉन्ग फॉर्म ऑडिट रिपोर्ट (LFAR) से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, सीए अनिरुद्ध तिवारी ने स्मार्ट बैंक ऑडिट्स विषय पर प्रभावी प्लानिंग, डॉक्यूमेंटेशन, एडवांस ऑडिट के महत्वपूर्ण मुद्दों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्षगण—सीए राजेश बाफना, सीए प्रफुल्ल कोठारी, सीए पदम बराड़िया, सीए सुरेश कोठारी, सीए हर्ष जैन एवं सीए राजेन्द्र कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही प्रबंध समिति से उपाध्यक्ष सीए दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष सीए प्रभजीत सिंह जग्गी एवं सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए तलविंदर सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन सीए श्रुति जैन द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। सेमिनार में भिलाई शाखा के सदस्यों, सीए विद्यार्थियों एवं प्रोफेशनल्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाखा के अध्यक्ष सीए सुखदेव राठी एवं सचिव सीए प्रतीक अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सदस्यों के व्यावसायिक ज्ञान को समृद्ध करने में अत्यंत सहायक होते हैं।

अंत में, शाखा द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

जारीकर्ता:

आईसीएआई भिलाई शाखा

You may have missed