June 5, 2026

350% तक चढ़ सकते हैं ये 15 स्‍टॉक, ब्रोकरेज का आया बड़ा टारगेट…

images (6)

बिजनेस डेस्क: स्‍मॉलकैप में बड़ी गिरावट

पिछले कुछ महीनों में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है, जिसमें सबसे ज्‍यादा नुकसान स्‍मॉलकैप शेयरों को हुआ है. यह इंडेक्‍स भी अपने 52 सप्‍ताह के हाई से करीब 20 फीसदी नीचे आ चुका है. इससे निवेशकों के पोर्टफोलियो को भारी नुकसान हो रहा है. अब घरेलू ब्रोकरेज फर्म SMIFS ने इस सेक्‍टर के 15 ऐसे शेयरों को पिक किया है, जो 350 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं.

SMIFS ने बताया बाजार में गिरावट के कारण

SMIFS ने हाल ही में गिरावट का कारण मिडिल ईस्‍ट में जंग को बताया है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है और कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. इसी कारण 45 महीनों में रिकॉर्ड महंगाई दर दर्ज किया गया. अब कंपनियां इन बढ़ी हुई लागत का बोझ लोगों पर डाल रही हैं और कीमतें 7 महीने के ऊपर आ चुकी हैं.

विदेशी निवेशकों ने खूब बेचे शेयर

विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली के चलते एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 11 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई. आमतौर पर कम बैलेंस शीट और कम वैल्‍यू वाली छोटी कंपनियों को इन लागत दबावों का सबसे अधिक सामना करना पड़ रहा है. इन चुनौतियों के बावजूद, एसएमआईएफएस का कहना है कि आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है.

भारत की ग्रोथ मजबूत

भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत है, कोर महंगाई दर 1.9 प्रतिशत से कम है और बैंक लोन ग्रोथ 14.5 प्रतिशत पर मजबूत बनी हुई है. एक्‍सपोर्ट ऑर्डर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं, जो घरेलू गति धीमी होने के बावजूद भारतीय वस्तुओं की मजबूत वैश्विक मांग का संकेत देते हैं.

स्‍मालकैप में दबाव

निफ्टी स्मॉल कैप 250 इंडेक्स में गिरावट बाहरी झटकों और महंगाई दर के दबाव के कारण हुई है. फिर भी, घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती और टारगेट नीतिगत उपायों से सुधार की उम्मीद बनी हुई है. SMIFS आने वाले सालों में संभावित लाभ पाने के लिए मजबूती के आधार पर चुनिंदा शेयरों का चयन करने की सलाह देता है.

SMIFS की टॉप पिक्‍स में Samhi Hotels Ltd (टारगेट प्राइस: 610 रुपये), Awfis Space Solutions Ltd (टारगेट: 625 रुपये), Anant Raj Ltd (टारगेट: 849 रुपये), Vikram Solar Ltd (टारगेट: 336 रुपये), Swiggy Ltd (टारगेट: 490 रुपये), KPIT Technologies Ltd (टारगेट: 1,200 रुपये) जैसे नाम शामिल हैं.

ये शेयर 70 से लेकर 350 प्रतिशत तक की तेजी दिखा सकता है. इसके अलावा, कुछ और शेयरों पर शानदार टारगेट आया है. इसमें ज्‍वैलरी कंपनी से लेकर डिफेंस कंपनी त शामिल हैं.

स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (टारगेट: 540 रुपये), एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (टारगेट: 672 रुपये), सोभा (टारगेट: 1,820 रुपये), BASF इंडिया (टारगेट: 5,202 रुपये), अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (टारगेट: 768 रुपये), इंजीनियर्स इंडिया (टारगेट: 300 रुपये), जेन टेक्नोलॉजीज (टारगेट: 610 रुपये), एजिस वोपाक टर्मिनल (टारगेट: 220 रुपये) और डेटा पैटर्न्स (टारगेट: 3,825 रुपये) है.