June 6, 2026

गर्मी के मौसम में बालों से जुड़ी परेशानी होगी कम, बस शामिल करें ये खास घर बना तेल…

23_05_2023-hair_care_23420726

Homemade Hair Oil for Summer: अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने बालों की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं और हेयर फॉल को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास हेयर आयल बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका।

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी वर्किंग वुमन या हाउस वाईफ हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के एक ऐसे खास तेल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

गर्मियों में ऐसे करें बालों की केयर

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी रोजाना गर्मी में ऑफिस या काम पर जाती हैं और ऐसे में रोजाना प्रदूषण का सामना करती हैं, तो अब इस प्रदुषण की वजह से बाल खराब होने का डर कम रहेगा, क्योंकि आज हम आपको एक खास होममेड आयल के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। इस खास तेल को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे

तेल बनाने के लिए सामग्री

मेथी दाना

सूखा करी पत्ता

अरंडी का तेल

जैतून का तेल

तेल बनाने का तरीका

इस तेल को बनाने का तरीका बहुत आसान है।

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले करी पत्ता को धुप में सूखा लें।

अब एक शीशे की बॉटल में करी पत्ते दाल दें, इसमें थोड़े मेथी दाने भी मिक्स कर दें।

अब इन दोनों सामग्री के ऊपर अरंडी का तेल और जैतून का तेल मिक्स कर दें।

अब आपका खास होममेड आयल बनकर तैयार है।

इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ा देगा।

इसे आप अपने बालों पर कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें।

उसके बाद हेयर वाश कर सकती हैं।