भाजपा के गांव चलो बस्ती चलो अभियान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे…
भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत पूर्व मंडल भिलाई के तत्वाधान में आज बोरिया गांव सेक्टर 4 के बस्ती में भ्रमण किया गया बस्ती में रहने वालों से केंद्र सरकार और राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है कि नहीं इस विषय पर जानकारी लिया गया और निवास रत स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दी गई कि ज्यादातर योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है.जिन योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है उन्हें उनका लाभ देने के लिए जानकारी एकत्रित की गई.
इस अभियान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई के वीरेंद्र कुमार साहू मंडल अध्यक्ष रोहित साहू प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह विजेंद्र सिंह रूद्र मूर्ति गजानन बंछोड़ पार्षद ईश्वरी नेताम निर्मला नायडू,रिंकू सिंह हरीश साहू, ज्योति सोनी,देवांगन जी,डंपी सिंह,पांडे जी आदि सम्मिलित रहे.