दुर्ग में 5 वर्षीय बच्ची से रेप मामले में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली;आरोपी को सड़क में दी जाए फांसी – इमाम
भिलाई। आज युवा कांग्रेस के इमाम खान कार्यकारी अध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में 200-250 की संख्या मे गदा चौक से सुपेला चौक तक उतई मे 5 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध मे मशाल रैली बेटी हम शर्मिंदा है तेरे दोषी जिन्दा है का बैनर व नारे बाजी करते हुए मशाल रैली निकाल कर गदा चौक से सुपेला घड़ी चौक पहुंच कर समाप्त किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष इमाम खान द्वारा मिडिया को संबोधन मे कहा की आज पूरे प्रदेश भर में एक ज्वलंत मुद्दा उठा है। एक 5 साल की बच्ची के साथ जो दुष्कर्म हुआ है। जिस देश में माताओं और बहनों को भगवान का रूप दिया जाता है, वहां उनकी इज्जत को तार-तार किया गया है।
आज कहीं न कहीं पूरे देश में एक शोक की लहर है। आप पिछले साल 6 अप्रैल से लेकर अभी तक आप देख लीजिए। एक साल में कितने केसेस निकलकर आए हैं। लगातार नशा, अपराध अपनी चरम सीमा पर है। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। हम आज सारे उपस्थित इसलिए हुए हैं कि देश के युवाओं में बहुत जन-आक्रोश फैला हुआ है।आज अगर सरकार इस विषय में नहीं सोचेगी तो कल फिर कोई बच्ची शिकार होगी, परसों फिर कोई बच्ची शिकार होगी और निरंतर यह काम चलता रहेगा।
हम केवल और केवल सरकार से यह चाहते हैं कि वो एक फास्ट ट्रैक कानून इसमें लागू करे और उस दोषी को फांसी की सजा दे। और फांसी की सजा की हम मांग करते हैं सरकार से, ताकि उसके बाद आगे कोई भी शख्स इसे करने से पहले सौ बार सोचे।
और अगले 15-20 दिनों में यदि यह नहीं होता है, तो यूथ कांग्रेस सड़क पर फिर उतरेगी और और बेहतर तरीके से उस पे आंदोलन करेंगे।
इस मशाल रैली में युवा कांग्रेस के अलावा आम जन मानस भी शामिल हुए जिसमें सौरभ गायकवाड, गोपी नाहर , हाशिम ख़ान , अरुण गुलाटी , ज़फ़र ख़ान , रितेश नायर, मनीष बांधव , अनीस खान, दीक्षा, रागिनी, प्रीति, सुनीता , एटलस, आदि अन्य युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित हुए।
