June 6, 2026

सेक्टर 6 A मार्केट में प्रीमियम शॉप शराब दुकान को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

IMG-20260421-WA0004

भिलाई। सेक्टर 6 A मार्केट स्थित शासकीय प्रीमियम शॉप शराब दुकान को लेकर आज दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं, व्यापारी संघ स्थानीय लोगो के अलावा मार्केट के व्यापारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस जन शराब भट्टी ना खुले इसको लेकर काली पट्टी लगाकर अपना विरोध प्रकट किए और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपने दुर्ग पहुंचे

चंद दूरी पर मंदिर, व्यवसायिक परिसर,बुक डिपो के पास शराब दुकान खोलना उचित नहीं- दत्ता

 

ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शौरभ दत्ता ने कहा कि सेक्टर 6 A मार्केट मे बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे एवं आस पास के लोगों का आना जाना लगा रहता है यहां बुक डिपो, चंद दूरी पर बजरंग बली का मंदिर है वहां पर शराब दुकान खोले जाने से असामाजिक तत्वों का एवं मनचलों का जमावड़ा रहेगा व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा वैसे भी डबल इंजन की सरकार में अच्छी खासी बसावट तीन मंजिला बिल्डिंग को बीएसपी प्रबंधन ने तोड़ दिया है।

यहां के व्यापारियों का व्यापार पहले से चौपट है अब इस प्रिमियम शॉप शराब दुकान खुल जाने से व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा।

महिलाएं और बच्चे अब इस मार्केट में बेखौफ होकर नहीं टहल पाएंगे।

सिविक सेंटर में खुले दुकान बीएसपी के पास पर्याप्त जगह – चौधरी

जोन अध्यक्ष व पार्षद राजेश चौधरी ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन को प्रीमियम शॉप यदि खोलना ही है तो सिविक सेंटर में खोले वहां पर्याप्त बीएसपी की जगह है।वहां पर शराब दुकान का संचालन करे सेक्टर 6 में शराब दुकान खुलना न्याय उचित नहीं है में इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हु और शासन प्रशासन से मांग करता हु कि इसे सेक्टर 6 A मार्केट में ना खोला जाए इसे सिविक सेंटर मे ही खोलने की अनुमति दी जाएं। बीएसपी अपने मूल काम से भटक रही है आज टाउनशिप के सेक्टर एरिया में लोग गंदा पानी पीने मजबूर है सिवरेज जाम है स्ट्रीट लाईट जलती नहीं है लेकिन बीएसपी के अधिकारी किस के दबाव एवं प्रभाव में इस शराब दुकान को खोलने के लिए अपनी सहमति दे दी है इसे वह स्पष्ट करे ,ऐसे आने वाले समय में बीएसपी टाउनशिप पूरी तरह उजड़ जाएगा।

 

प्रिमियम अंग्रेजी शराब खुलना शासन और बीएसपी प्रबंधन की घोर लापरवाही- ज्ञानचंद

 

व्यापारी संघ के नेता ज्ञानचंद जैन ने कहा कि सेक्टर 6 A मार्केट में अंग्रेजी प्रीमियम शॉप का खुलना जिला प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन की घोर लापरवाही है। रिहायशी इलाके में शराब दुकान नहीं होनी चाहिए।बीएसपी प्रबंधन सरकार के सामने नतमस्तक है।व्यापारियों को भी इस मुद्दे पर सामने आना चाहिए ।

 

शासन के निर्देशानुसार खुली दुकान- ठाकुर

 

वहीं आबकारी अधिकारी किर्ति ठाकुर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार एक दिन पहले ही ये शराब दुकान खोली गई है और इसमें किसी प्रकार की लूटपाट या अनहोनी ना हो उसे लेकर सुरक्षा की दृष्टि से हम तैनात है।

 

आज के इस कार्यक्रम में कांग्रेस से भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,नगर पालिका निगम भिलाई सभापति गिरिवर बंटी साहू,लक्ष्मीपति राजू, एकाक्ष बंछोर,पार्षद साकेत चंद्राकर,सुभद्रा सिंह,राजेश चौधरी,सेवन कुमार,उमेश साहू,मालती ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेसी कलाम खान,रोजा भइया,अफरोज खान,राजेंद्र परगनिया,सुमित सिंह,अभय सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दत्ता,सौरभ मिश्रा, आदि राव, तोशु वर्मा,राकेश ठाकुर, आकाश कनौजिया के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेसजन,व्यापारीगण,आम जन मानस मौजूद थें।

You may have missed