सेक्टर 6 व्यापारी संघ के सलाहकार सदस्य श्री रामकृष्ण मुंदडा के नेतृत्व में भिलाई स्टील सिटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई के पाच सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के ज्ञानचंद जैन,श्रीनिवास खेड़िया, दिनेश सिंघल,अजय कनोजिया ने क्षेत्रीय सांसद श्री विजय बघेल जी से,मुलाकात कर सेक्टर 6 बाजार के रिहायशी बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने में अपनी आपत्ति दर्ज कराई…
सेक्टर 6 व्यापारी संघ के सलाहकार सदस्य श्री रामकृष्ण मुंदडा के नेतृत्व में भिलाई स्टील सिटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई के पाच सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के ज्ञानचंद जैन,श्रीनिवास खेड़िया, दिनेश सिंघल,अजय कनोजिया ने क्षेत्रीय सांसद श्री विजय बघेल जी से,मुलाकात कर सेक्टर 6 बाजार के रिहायशी बाजार क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है सांसद विजय बघेल जी ने रिहायसी बाजार क्षेत्र में ,शराब दुकान खोले जाने पर आश्चर्य जताया और जिले के आबकारी अधिकारी से टेलीफोन चर्चा कर बाजार वासियो के भावनाओं से उन्हें अवगत कराया,और उनके साथ बैठकर चर्चा कर कोई सम्मानजनक हल निकालने का निर्देश दिया है ।
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स में जिला कलेक्टर दुर्ग को एक पत्र भेजकर रिहायसी बाजार क्षेत्र से शराब दुकान अविलंब हटाने की मांग की है ,चेंबर ने अपने पत्र में लिखा है कि रिहायशी क्षेत्र में वह भी शहर के हृदय स्थल के प्रमुख बाजार के प्रमुख मार्ग में शराब की दुकान खोला जाना,ना केवल दुखद अपितु जिला प्रशासन और भिलाई इस्पात संयंत्र की व्यापारियों के प्रति दुर्भावना को प्रदर्शित करता है ।
एक और जहां बाजार क्षेत्र के व्यवसाय लंबे समय से व्यापारिक समस्याओं से परेशान है, स्थिति में शराब की दुकानों को खोलकर थोड़े बहुत होने वाले व्यापार को भी समाप्त करने की योजना बना दी है जो अत्यंत निंदनीय घटना है ।
सेक्टर 06 के व्यापारियो के द्वारा ,आज अपने बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के हस्ताक्षर करवाकर,मांग पत्र जिला प्रशासन को शीघ्र सौंपकर अवगत कराएगा अभिलंब बाजार क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग करेगा ।
कोई सम्मानजनक कहना निकालना की स्थिति में हो सकता है आने वाले दिनों में बाजार भी बंद हो अधिकारियों ने बाजार के कतिपय व्यापारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद सांसद को भी गुमराह करने की कोशिश की है जो अत्यंत दुखद है भिलाई इस्पात क्षेत्र में भी सोसाइटी को आनन फानन में खाली करवा कर के अधिकारियों के द्वारा भी राज्य शासन को बाजार के हृदय स्थल पर दुकान दिए जाने की कड़ी नहीं लगती है ।भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने ,आबकारी विभाग से शीघ्र वैकल्पिक आबकारी विभाग से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कर आबकारी विभाग से शीघ्र बाजार क्षेत्र से हटाकर अन्यंत्रण स्थानांतरण की मांग की है अन्यथा सेक्टर 6 के समर्थन में भिलाई टाउनशिप के व्यापार भी एक दिन के लिए बंद होने की संभावना व्यक्त की है ।
स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स मंडल ने अपनी भावनाओं से आदरणीय सांसद विजय बघेल को अपनी ओर से उपरोक्त विषय पर जानकारी दे दी है ।