विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, सरकार ने 9% बढ़ाई कस्टम ड्यूटी…
नई दिल्ली: पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद अब केंद्र सरकार ने सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी. पीएम मोदी ने 24 घंटे के भीतर अपनी इस अपील को दोहराया भी था. अब मोदी सरकार इसे लेकर एक्शन मोड में आ गई है. सरकार ने सोने के साथ ही चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है. सरकार के इस कदम से अब सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात महंगा होगा.