June 5, 2026

Heavy Rainfall Alert: पूरे हफ्ते मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आंधी और ओले पड़ने का अलर्ट भी जारी…

hq720 (1)

Heavy Rainfall Alert: देशभर में कई साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव हैं जिससे पूरे हफ्ते बारिश होगी. कई राज्यों में तेज हवाएं, आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की भी संभावना है.

देशभर में कई एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) से पूरे हफ्ते मौसम प्रभावित रहने की संभावना है और कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य पाकिस्तान, बांग्लादेश, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन एक्टिव हैं, जिनका असर अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ेगा.

पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 मई से 1 जून और 4-5 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 1 से 5 जून और अरुणाचल प्रदेश में 2 से 5 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी है.