June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

IMG-20260605-WA0018

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर खालसा पब्लिक स्कूल, भिलाई में लायनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण का निर्माण करना था।

कार्यक्रम के दौरान अनेक उपयोगी एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों की देखभाल, संरक्षण एवं निरंतर संवर्धन की शपथ ली।

इस अवसर पर खालसा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती लखविंदर मैम ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,

“पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और विद्यार्थियों में प्रारंभ से ही प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।”

विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लायनेस क्लब भिलाई मेन की ओर से—

अध्यक्ष: लीनेस रेविका बेदी

कैबिनेट सचिव: लीनेस .विभा भूटानी, लीनेस सीमा यादव

सचिव :लीनेस .नवनीत रेखी

कोषाध्यक्ष :लीनेस . शुभ्रता नागपाल

सदस्य: लीनेस .लवली रंधावा, लीनेस .डिंपल लहल, लीनेस . शोभा जांभुलकर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त जीवन एवं जल संरक्षण पर विशेष संदेश दिए गए। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण करें और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

लायनेस क्लब भिलाई मेन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।