विश्व जनसंख्या दिवस पर लायंस क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता एवं फल वितरण कार्यक्रम…
भिलाई, 11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा पिनेकल कार्यालय में 50 गर्भवती महिलाओं के लिए परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया मॉडल टाउन बस्ती मे स्थित पिनाकल ऑफिस मे
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन शालिनी सोनी ने की। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंकिता सिंह एवं डॉ. अमन डारी ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक सावधानियों, परिवार नियोजन तथा छोटे परिवार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।
क्लब की प्रथम उपाध्यक्ष लायन रश्मि गेडाम ने कहा, “विश्व जनसंख्या दिवस हमें केवल जनसंख्या नियंत्रण का ही नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश देता है। परिवार नियोजन, उचित पोषण और समय पर स्वास्थ्य परामर्श अपनाकर हम एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान सभी 50 गर्भवती महिलाओं को क्लब की ओर से ताजे फलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने का संदेश देना था।
कार्यक्रम के अंत में चार्टर प्रेसिडेंट पीएमजेएफ लायन विभा भूटानी ने डॉ. अंकिता सिंह एवं डॉ. अमन डारी को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
क्लब अध्यक्ष लायन शालिनी सोनी ने कहा कि लायंस क्लब भिलाई पिनेकल समाज सेवा के विविध क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य, जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन क्लब की उपाध्यक्ष लायन प्रिया रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव लायन शोभा जंभुलकर, पूर्व अध्यक्ष लायन उर्मिला ताओरी तथा क्लब के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। उपस्थित गर्भवती महिलाओं ने इस उपयोगी एवं प्रेरणादायी पहल के लिए लायंस क्लब भिलाई पिनेकल का आभार व्यक्त किया।




