वार्ड क्रमांक 01 में सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन…
- पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बोले- विकास कार्यों से लोगों को मिलेगी सुविधा
जांजगीर-नैला। शहर के वार्ड क्रमांक 01 में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल ने की।
इस दौरान 5.45 लाख रुपए एवं 2.59 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा 2.30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारायण चंदेल ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन सुगम होगा और जलभराव व कीचड़ की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नागरिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, सांसद प्रतिनिधि विवेका गोपाल, वार्ड पार्षद सुनील कश्यप, रघु कश्यप, उमेश राठौर, अमित यादव, देवानंद गढ़वाल, प्रेमशंकर थवाईत, अजीत गढ़वाल, योगेश चौरसिया, छबी कश्यप, नरसिंह कश्यप, ईश्वर कश्यप, दिनेश चंदेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।