Home दुर्ग उबारन टंडन ने भिलाई जिला कांग्रेस महासचिव पद के लिए ठोकी ताल…

उबारन टंडन ने भिलाई जिला कांग्रेस महासचिव पद के लिए ठोकी ताल…

3
0

दुर्ग: जिला कांग्रेस में संगठनात्मक चुनावों की चर्चा तेज होते ही युवा नेता उबारन टंडन ने भिलाई जिला महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज बनकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

लंबे समय से सक्रिय

उबारन टंडन पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के सदस्यता अभियान, जन आंदोलनों और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वार्ड स्तर पर जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में उनकी पहचान है। साफ छवि और मेहनती स्वभाव के कारण कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

 

चुनाव लड़ने का उद्देश्य

उबारन टंडन ने कहा,मैंने महासचिव पद का चुनाव लड़ने का निर्णय कार्यकर्ताओं के आग्रह पर लिया है। मेरा मकसद है कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचाया जाए। युवा, महिला और किसान साथियों को संगठन में उचित सम्मान और भागीदारी मिले। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हम और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।”

कार्यकर्ताओं में उत्साह

उबारन टंडन के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि जमीनी जुड़ाव रखने वाले नेता को ही संगठन की कमान मिलनी चाहिए।