सिख समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सरदार कुलदीप सिंह कालरा का निधन, 12 जुलाई को रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार…
भिलाई। सिख समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं धार्मिक गतिविधियों से लंबे समय तक जुड़े रहे सरदार कुलदीप सिंह कालरा का शनिवार 11 जुलाई 2026 को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वर्गीय कुलदीप सिंह कालरा नेहरू नगर वेस्ट, गुरुद्वारा रोड, प्लॉट नंबर 28/6, सड़क नंबर 8 के निवासी थे। वे सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। दुर्ग-भिलाई के कई प्रमुख गुरुद्वारों से जुड़े रहकर उन्होंने वर्षों तक समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल व्यक्तित्व, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के कारण वे सिख समाज सहित सभी वर्गों में सम्मानित थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक-धार्मिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई। सिख समाज के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
स्वर्गीय कुलदीप सिंह कालरा अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार 12 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे रामनगर मुक्तिधाम, भिलाई में किया जाएगा।