March 12, 2026

राज्यपाल ने सपरिवार श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की

Screenshot_2023_0710_210552

रायपुर, 10 जुलाई 2023

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं।उन्होंने साक्षीगोपाल में पंचसखाओं को पुष्पांजलि अर्पित की। ओड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और लेखक उत्कलमणि पंडित गोपाधुं दास, पंडित नीलकंठ दास, पंडित गोदाबरीश मिश्र, पंडित कृपासिंधु मिश्र एवं आचार्य हरिहर दास पंचसखा के नाम से जाने जाते हैं।

You may have missed