जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : एसपी धमतरी के निर्देश पर संबलपुर स्कूल में धमतरी पुलिस यातायात का प्रभावी जागरूकता अभियान…
- यातायात नियम, साइबर अपराध से बचाव एवं नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी, पीएम राहवीर योजना के प्रति भी किया जागरूक*
- “सड़क सुरक्षा के साथ कानून एवं साइबर सुरक्षा की समझ भी जरूरी” : विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदार नागरिक बनने किया प्रेरित*
पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानून संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संबलपुर (धमतरी) में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव एवं नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।
🚦 यातायात नियमों की दी जानकारी-:
पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने एवं सड़क पर अनुशासित व्यवहार सहित विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
▪️साइबर सुरक्षा एवं नए कानूनों पर जागरूकता-:
विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव, OTP, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक से सावधान रहने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही देश में लागू नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
▪️पीएम राहवीर योजना की दी जानकारी-:
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राहवीर (Good Samaritan) योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों के लिए शासन द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन एवं प्रशस्ति-पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मानवता एवं संवेदनशीलता के साथ दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।
▪️*धमतरी पुलिस की अपील:*
“यातायात नियमों का पालन करें, साइबर अपराध से सतर्क रहें, कानून की जानकारी रखें और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर राहवीर बनें – आपकी सजगता किसी की जिंदगी बचा सकती है।”
▪️ जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य श्री कीर्तन लाल साहू, यातायात प्रभारी धमतरी उनि. खेमराज साहू, सउनि. रामकृष्ण साहू एवं आरक्षक राजीव साहू सहित विद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती हरमीत कौर खालसा, श्री प्रमोद शार्दुल, श्रीमती शशि प्रभा रानी चंद्राकर, श्रीमती कुसुम साहू, श्री रामस्वरूप साहू, श्रीमती सुनीता वाधवानी, श्रीमती श्वेता रानी देशमुख,श्री विक्रम कुर्रे, श्रीमती नम्रता जाधव, श्री आकाशदीप देवांगन, श्रीमती अनीता पांडे, श्री ओंकार लाल पटेल, श्रीमती सोमा साहू, श्री कुशल राम देवांगन, श्री योगेश्वर सिंह वर्मा (सहायक ग्रेड-2), श्रीमती ममता यादव (सहायक ग्रेड-3), श्री अंकेश्वर कुमार मरकाम (सहायक ग्रेड-3) एवं श्रीमती कुमारी भाई सहारे (भृत्य) उपस्थित रहे।
विद्यालय में लगभग 220 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर यातायात, साइबर सुरक्षा, नए कानूनों एवं पीएम राहवीर योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।