महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन…
दुर्ग, 03 अगस्त 2026।शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग के कार्यपालन अभियंता को महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों एवं स्मार्ट (इलेक्ट्रॉनिक) मीटर लगाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे समय में बिजली दरों में वृद्धि, बढ़े हुए बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता की कमी एवं उपभोक्ताओं के शोषण की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, स्मार्ट (इलेक्ट्रॉनिक) मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू किया जाए।
इस दौरान धीरज बाकलीवाल ने कार्यपालन अभियंता से तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी भी मांगी—
1. दुर्ग शहर में अब तक कुल कितने स्थानों एवं कितने उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रॉनिक (स्मार्ट) मीटर लगाए गए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाए।
2. बिजली बिल की मीटर रीडिंग एक समान समयावधि में की जाए, ताकि किसी उपभोक्ता को अधिक या कम दिनों की रीडिंग के कारण अतिरिक्त बिल का भुगतान न करना पड़े।
3. नए इलेक्ट्रॉनिक (स्मार्ट) मीटर लगाने से पूर्व संबंधित उपभोक्ताओं की विधिवत सहमति (अनुमति) ली गई है या नहीं, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यदि अनुमति नहीं ली गई है तो यह स्पष्ट किया जाए कि किस नियम के तहत मीटर लगाए जा रहे हैं।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और यदि सरकार एवं विद्युत विभाग ने शीघ्र जनहित में निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस कार्यक्रम।
धीरज बाकलीवाल, रायसिंह दीकोला,अलताफ अहमद, प्रेमलता साहू , प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, मनीष बघेल, निकिता मिलिंद ,शकुन ढीमर, देव श्री साहू ,देव सिन्हा विजयंत पटेल ,दुष्यंत देवांगन नंदकिशोर शर्माआनंद कपूर ताम्रकार ,पोषण साहू ,दीपक जैन ,चंद्र मोहन गभाने,मुकेश साहू, सुनीत घोष ,संजय बत्रा शिव वैष्णव ,खुर्शीद अहमद, भीमसेन ,अशोक मेहरा, दिव्यांश साहू, आयुष शर्मा, अली असगर, जमुना साहू प्रीतम देशमुख
