भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न…
- संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ विस्तृत मंथन
- महिला कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं – सुरेंद्र कौशिक
- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें – तिलेश्वरी धुरंधर
- महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है – तृप्ति चन्द्राकर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला दुर्ग की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चन्द्राकर ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा दुर्ग की प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्रीमती तिलेश्वरी धुरंधर रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुश्री सरिता मिश्रा, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती कुमुद बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती योगिता सिन्हा एवं श्रीमती ममता देवांगन उपस्थित रहीं।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर हुआ मंथन
बैठक में महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
महिला कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं – सुरेंद्र कौशिक
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने सदैव संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की है। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने तथा पार्टी की नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान – तिलेश्वरी धुरंधर
मुख्य अतिथि श्रीमती तिलेश्वरी धुरंधर ने महिला कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर सेवा, समर्पण एवं संगठन के मूल मंत्र के साथ कार्य करे और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी – तृप्ति चन्द्राकर
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चन्द्राकर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला मोर्चा की संगठित एवं सक्रिय टीम आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ममता राव ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री श्रीमती भारती साहू ने किया।
बैठक में महिला मोर्चा जिला के समस्त पदाधिकारी, सभी मंडलों की अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों के प्रति समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।