आर्टकॉम के अभियान हर आँगन एक पेड़ से प्रोत्साहित होकर जन्मदिन पर लगाये 101पौधे…
दुर्ग, भिलाई छत्तीसगढ़: कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम के निरंतर प्रयास से आम जन मानस का जन्मदिन मनाने का तरिका भी बदल रहा है l
अब लोग पर्यावरण के महत्व और स्वयं के दायित्व को समझकर अपने जन्मदिन को सिर्फ खाने पीने तक सिमित नहीं रख रहें है बल्कि अपने
जन्मदिन पर समाजिक हित हेतु कार्य कर रहें है जिसमें आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है पौधों का रोपण एवं उनका संरक्षण और इस प्रकार के विचार के सृजन हेतु आर्टकॉम संस्था की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है l
आज अवसर था तीन सदस्यों के जन्मदिन का ,जिसमें भिलाई के शैलेन्द्र सिंह ने प्रण लिया था अपने जन्मदिन के अवसर पर 101 पौधों के रोपण का और इसी समय होता है अभियान के मिडिया सलाहकार अमिताभ भट्टाचार्य और अभियान के अध्यक्ष गुरनाम सिंह का जन्मदिन, इन तीनों का हिंदू रीतिरिवाज से एक साथ माथे पर तिलक लगाकर एवं 101 पौधों का रोपण कर जन्मदिन मनाया गया l
संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने बताया की आर्टकॉम अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्व
को निभाते हुये निरंतर सकारात्मक कार्य कर रही है जिसका लाभ लम्बे समया अवधि में दिखाई देगा l
*प्रमुख उपस्थिति*
इस प्रेरणादायक और सफल आयोजन में संस्था के सभी गणमान्य पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे !
जन्मदिन की शुभकामनाओं से *सम्मानित महानुभाव:*
गुरनाम सिंह (अध्यक्ष, ‘हर आँगन एक पेड़’ अभियान)
अमिताभ भट्टाचार्य (मीडिया सलाहकार) एवं
शैलेन्द्र सिंह जी
*संस्था के संरक्षक व गणमान्य अतिथि* :
करमजीत सिंग, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, मदन सेन, सुदेश मिश्रा, भास्कर तिवारी, रजनीकांत अग्रवाल, श्रीराम, दिल्ली से पधारे गौतम कर और उमेश सिंह जी ।
*विशेष सहभागिता:*
महमरा गांव के उत्साही बच्चे, मातृशक्ति, तथा संस्था संचालक निशु पाण्डेय एवं अन्य सभी साथीगण उपस्थित रहे।