Home दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे गुट से अलग हुए...

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे गुट से अलग हुए सांसदों के साथ की बैठक…

12
0
  •  प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं. पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि अगर विकास परियोजनाओं से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें.
  • पीएम मोदी ने प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की. 

नई दिल्ली,07 अगस्त 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से बागी हुए सांसदों के साथ शुक्रवार को ब्रेकफास्ट मीटिंग की. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों को संसद की डिबेट में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का सुझाव दिया.

पीएम मोदी ने सांसदों को आश्वस्त करते हुए कहा, किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं. PM मोदी ने कहा कि एनडीए एक परिवार है. उन्होंने शिवसेना में हाल ही में शामिल 6 सांसदों के साथ एक अलग बैठक की.

उन्होंने सांसदों से संसदीय इतिहास को पढ़ने, जानने और समझने के लिए कहा. PM मोदी ने बताया कि संसद में इतिहास से जुड़ा बहुत सारा मैटेरियल उपलब्ध है, डिबेट में तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल कीजिए.