बी.एड.-चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजे घोषित,शत-प्रतिशत रहा छात्राओं का परिणाम…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा घोषित बी.एड.चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर में संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय,की छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का क्रम जारी रखा है।महाविद्यालय की बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। बी.एड.चतुर्थ सेमेस्टर के घोषित परिणामों के आधार पर ऑल ओवर में प्रथम स्थान भावना सिंह 83.29%,द्वितीय स्थान पूर्णिमा दास 82.5%,तृतीय स्थान हेमलता राजहंस 80.3% एवं चतुर्थ स्थान में के.अरुणा 80% रही l
चतुर्थ सेमेस्टर में प्रथम स्थान विजया सिंह 83.4%,द्वितीय स्थान भावना सिंह 83%,तृतीय स्थान हेमलता राजहंस 82.8%,व चतुर्थ स्थान संयुक्त रूप से के.अरुणा 82%, व काजल सुधाकर 82%,व पूर्णिमा दास 82% रही। भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने छात्राओं को उनके उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी। भिलाई महिला महाविद्यालय की शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। विभाग के अन्य सहायक प्राध्यापिकाएँ डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,श्रीमती नाज़नीन बेग,श्रीमती आशा साहू,श्रीमती काकोली सिन्हा,श्रीमती सत्यम मिश्रा व रोमा टंडन ने भी उन्हें बधाई दी।
