June 7, 2026

संदिग्ध अवस्था में मिला बीजेपी नेता का शव, बिजली के खंबे से बंधी मिली लाश

364

लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता की बिजली खंभे पर बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल पूर्व एल्डरमेन रहे हैं। उनका शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव को बरामद कर आगे की जांच में जुट गई है।

शैलेंद्र जायसवाल भाजपा कार्यकर्ता तो थे ही इसी के साथ वह एल्डरमेन भई थे। फिलहाल उनकी मौत कैसे हुई कारणों के पीछे की वजह पता लगाई जा रही है। फारेंसिक की टीम ये पता लगाने में जुट गई है कि ये हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही पुलिस की टीम इसका खुलासा करेगी।

You may have missed