Home दुर्ग नेत्रहीन बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदीजी का जन्मदिन…

नेत्रहीन बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदीजी का जन्मदिन…

5
0
  • सेवा, स्नेह और संवेदना के साथ मनाया गया जन्मदिवस समारोह

भिलाई, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर नयनदीप स्कूल, सिविक सेंटर में नेत्रहीन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ आत्मीयता से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों के साथ गीत गाए गए तथा मिठाई एवं नाश्ता साथ बैठकर ग्रहण किया गया। बच्चों के बीच खुशी के इन पलों ने कार्यक्रम को विशेष और भावनात्मक बना दिया।

इसके पश्चात आस्था वृद्धाश्रम, सेक्टर-8 पहुंचकर बुजुर्गों के साथ भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित बुजुर्गों से श्री मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वस्थ और मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं मांगी गईं।कार्यक्रम में डॉ. ज्योत्सना मिश्रा जिला सह-संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ; विशाल दीप नायर प्रदेश सह-प्रमुख नीति अनुसंधान भाजपा युवा मोर्चा,आर. रूपेश,सीमा तिवारी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,रोहित सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री,तारीक खान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,हरिशंकर यादव,मोहित सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ खुशियां साझा करने के संकल्प के रूप में मनाना रहा।

 

— डॉ. प्रदीप चौधरी

प्रदेश सह-संयोजक

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़