- दोपहर तक 25 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय, पटेल चौक दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका वाघमर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। दोपहर तक 25 यूनिट रक्तदान किया गया। मित्तल हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया।
रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
सेवा और समर्पण का संदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने मानव सेवा एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।






