- सांसद विजय बघेल ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया सम्मानित, 7 यूनिट रक्तदान
उतई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी उतई एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्व. पांडुरंगा रामाराव डोंगांवकर शासकीय जिला चिकित्सालय दुर्ग की टीम ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कुल 7 यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल एवं विधायक श्री ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके इस सेवाभावी कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा से शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, भाजयुमो अध्यक्ष करण सेन, किसान मोर्चा अध्यक्ष फतेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष दानेश्वर यादव, राकेश देवांगन, दौलत राम यादव, श्रवण यादव, दिनेश पटेल सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान को महादान बताते हुए समाज में मानव सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।






