Home दुर्ग कला मंदिर परिवार गंजपारा दुर्ग में गणेश चतुर्थी पर विराजे गणपति बप्पा,...

कला मंदिर परिवार गंजपारा दुर्ग में गणेश चतुर्थी पर विराजे गणपति बप्पा, भारत माता एवं सैनिकों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र…

21
0
  • सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया झांकी का उद्घाटन, शाल-श्रीफल भेंटकर किया गया आत्मीय स्वागत

दुर्ग। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कला मंदिर परिवार गंजपारा, दुर्ग द्वारा भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। इस अवसर पर ‘मां तुझे प्रणाम, सेवा से समर्पण 25 वर्ष’ अभियान के अंतर्गत भारत माता, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं देश के वीर सैनिकों को समर्पित झांकी प्रदर्शनी लगाई गई, जो श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी ने फीता काटकर झांकी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 24 घंटे जलने वाली कैंडल प्रज्वलित कर परिसर को रोशन किया गया। कार्यक्रम में कला मंदिर परिवार द्वारा सांसद विजय बघेल जी का शाल-श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

28 वर्षों से लगातार गणेश उत्सव का आयोजन

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि कला मंदिर परिवार द्वारा विगत 28 वर्षों से लगातार गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष लगाई गई झांकी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित है। यह झांकी देश के वीर सैनिकों, किसानों एवं भारत माता के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों एवं अन्नदाताओं के प्रति सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

 

इस अवसर पर कला मंदिर परिवार के विजय जैन, रितेश अग्रवाल, राजेश सोमानी, दिनेश सोमानी, प्रहलाद रोगंटा सहित परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्य�