- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित कर देश की सुख-समृद्धि की कामना
भिलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत भिलाई के हृदय स्थल अर्जुन रथ, सिविक सेंटर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी ने नगर पालिका निगम आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं महिलाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई के हृदय स्थल अर्जुन रथ सिविक सेंटर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर जन-जन को जोड़ने का प्रयास किया गया है। हम सभी जिम्मेदार नागरिक हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपने सार्वजनिक जीवन की नई जिम्मेदारी संभाली। गुजरात को कठिन परिस्थितियों से उबारने के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की बागडोर संभाली और पिछले 25 वर्षों में राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य किया। उनके नेतृत्व में देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, हवाई कनेक्टिविटी सहित अनेक क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं तथा करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती भी है। हम सभी दीप प्रज्ज्वलित कर संकल्प लें कि देश की प्रगति और जनसेवा के लिए अपना एक-एक पल, एक-एक क्षण समर्पित करेंगे।







