भिलाई। श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण केन्द्र के नेतृत्व में श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण सेक्टर-2 भिलाई में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, महापौर नीरज पाल एवं सी.जी. एंथोनी ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए तथा अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि एवं समाज के कल्याण की कामना की।
सांसद विजय बघेल ने सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।





