- सब-जूनियर बालक वर्ग में दुर्ग जिला विजेता, वान्या राव बनीं बेस्ट लिफ्टर
दुर्ग। कांकेर में आयोजित 24वीं सब-जूनियर बालक-बालिका एवं अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के सब-जूनियर बालक वर्ग में दुर्ग जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में दुर्ग जिले की वान्या राव को बेस्ट लिफ्टर के सम्मान से नवाजा गया।
प्रतियोगिता में दुर्ग जिले से सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग सहित कुल 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें तनुजा बांधे, शिवानी निषाद, मौसमी निर्मलकर, गूंजा सिन्हा, दिव्या, प्रियंका, रेशम साहू, रोशनी, रितिक, प्रियांशु साहू एवं षष्ठधीश कौशिक सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दुर्ग जिले की टीम के साथ कोच आदित्य सिन्हा (NIS Certificate Coach), ललित साहू एवं पोषण लाल पटेल ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। वहीं ऑफिशियल के रूप में कोमल सोनी, सुमित सिन्हा एवं टोमन साहू ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं नवहिनद कीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति पाटन के संरक्षक दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी, छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह खुराना, संघ के उपाध्यक्ष ललित साहू, सचिव छबि राम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक, सह-सचिव जिला ओलंपिक संघ पोखन लाल साहू, बालाराम साहू, जयंत वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा
संघ संतोष यादव एवं संजय निषाद पूनमचंद निषाद सहित संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं ऑफिशियल को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्ग जिले में भारोत्तोलन खेल के प्रति खिलाड़ियों की बढ़ती रुचि, प्रतिभा और निरंतर मेहनत का यह परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।








