Home दुर्ग गणेश पूजा में शामिल हुए भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा…

गणेश पूजा में शामिल हुए भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा…

5
0

भिलाई – भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने सेक्टर 6 पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास विराजित गणेश भगवान का विधिवत पूजन किया और महाआरती मे भाग लिया।

उपस्थित विद्वान् पंडितो के मुखरविन्द से वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ देवेश मिश्रा ने पूजा की। इस दौरान प्रसाद के रूप में मोदक और मिठाइयाँ भी वितरित की गई।*प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने प्रदेश वासियों की खुशहाली उन्नति की कामना के लिए विघ्नहर्ता सर्वकल्याणकारी भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव का यह पर्व जहाँ एक ओर सज्जनों को सुख शांति समृद्धि खुशहाली प्रदान करने वाला है,तो दूसरी ओर सनातन धर्म विरोधियों, दुष्टों व सभ्य मानव समाज के शत्रुओं व पापियों को दण्डित करने वाला है।

देवेश मिश्रा ने गणेश पंडाल स्थल पर श्री कृष्ण भगवान की लीलाओं पर आधारित, मथुरा वृदावन स्थानों की जीवंत झांकियों का भी अवलोकन किया।उन्होंने झांकी निर्माता कलाकार विनय ताम्रकार की भूरि भूरि प्रशंसा की,और उन्हें शुभकामनायें दी।

 

इस पूजन कार्यक्रम में भगवा पार्टी के प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष परमेश्वर ठाकुर, भिलाई की शहर अध्यक्ष शालिनी पटेल, महासचिव संजय मिश्रा,पूनम पटेल,पंडित गौरव शर्मा,जैन साहब उपस्थित थे।