साहित्य के आकाश में भावों के सात रंग बिखेरने के उद्देश्य से ‘आरंभ’ साहित्य समिति के बैनर तले हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में विशेष साहित्यिक कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ रंग हैं अनेक, भाव है एक-साहित्य का आयोजन 27 सितम्बर, 2026 [रविवार] को भिलाई निवास के इंडियन कॉफ़ी हाउस सभागार में प्रात: 10.30 से 1.30 बजे तक आयोजित की गई है. साहित्यिक कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ के इस आयोजन में ‘आरंभ’ के सुधि रचनाकार सदस्य कविता, लघुकथा, गीत, ग़ज़ल, व्यंग्य, कहानी एवं रुबाई-दोहा-मुक्तक आदि विधाओं में 3-4 मिनट की अपनी प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा. मुख्य अतिथि जाने माने शिक्षाविद् प्रो. डॉ देवेंद्रनाथ शर्मा एवं अतिथि वक्ता सुस्थापित व्यंग्यकार विनोद साव, विषय प्रवर्तन तारकनाथ चौधुरी, मुख्य संचालन राकेश गुप्ता ‘रुसिया’ एवं काव्यपाठ का संचालन ‘आरंभ’ की महासचिव शायरा नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ करेंगी. सरस्वती वंदना सस्वर संध्या साटकर, स्वागत उद्बोधन ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और अंत में आभार प्रदर्शन अमृता मिश्रा देंगी. शब्दों के इस ‘इंद्रधनुष’ से ‘आरंभ’ के आकाश को भावों के रंगों से सजाने के लिए ‘आरंभ’ के सभी सदस्य सादर आमंत्रित हैं. यह जानकारी ‘आरंभ’ के प्रवक्ता जाविद हसन ‘भाईजान’ ने दी है.
साहित्यिक आयोजन के इस सूचना को आपके लोकप्रिय अखबार/वेब पोर्टल में प्रकाशित करें. हम कृतज्ञ रहेंगे.
▪️▪️▪️



