Home दुर्ग सिंटर प्लांट के कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

सिंटर प्लांट के कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

2
0

भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट में मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) श्री जगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह में सिंटर प्लांट-2 एवं 3 के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र में ऐसे कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जो उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करते हैं तथा कंपनी के लक्ष्यों की प्राप्ति में अपने कार्य के प्रति नवीन एवं प्रभावी दृष्टिकोण का परिचय देते हैं।

 

समारोह में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सिंटर प्लांट-3 के प्रचालन अनुभाग से इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री नीलमाधव नायक, जूनियर इंजीनियर श्री गोवर्धन एवं इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री खुमान लाल साहू तथा इलेक्ट्रिकल अनुभाग से इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री सल्हाई मरांडी को सम्मानित किया गया। वहीं सिंटर प्लांट-2 के प्रचालन अनुभाग से जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री उदय कुमार राम, मेकेनिकल अनुभाग से जूनियर इंजीनियर श्री सीता राम यादव एवं इलेक्ट्रिकल अनुभाग से जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री दोमू चंद कपूर को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट-3) श्री राहुल बिजुरकर, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-2) श्री दामोदरन विजिथ, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-2) श्री डी. एस. परिहार, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-2) श्री एल. सी. पी. डोडी, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) श्री ए. के. बेडेकर एवं महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) श्री एस. सी. चनवरिया ने पुरस्कार विजेताओं को प्रवीणता प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) श्री दीपक कुमार गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) श्री ए. के. रॉय एवं उप प्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) श्री एम. एस. राव व श्री जी. गौतमन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों ने पुरस्कार विजेताओं के कार्यस्थल पर योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की।

 

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन विभाग, एसपीज एवं ओएचपी) श्री गिरीश कुमार मढ़रिया ने किया। श्री हेमंत भुआर्या एवं श्री दानेश्वर डडसेना ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

——————-