- धार्मिक हिन्दी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा मे अभीनय करने वाले बोलीवुड के एक्टर्स रायपुर और भिलाई मे किये जमकर प्रमोशन . .. फिल्म की पूरी टीम ने की युवाओं से संवाद कल 25 सितमबर से पूरे देश मे हो रही हैं रिलीज
भिलाई। ऐ जे फिल्म प्रोडक्शन के बेनर तले बनी प्रकाश महोबीया और संजय बुंदेला द्वारा निर्मित तथा प्रसिध्द निरदेशक अभीशेक सिंह द्वारा नीरदेशीत धार्मिक हिन्दी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा अभीनय करने वाले बोलीवुड के एक्टर्स रायपुर और भिलाई मे जमकर प्रमोशन किये. इस दौरान वे जहाँ रायपुर के अंजनेय . यूनिवरसिटी मॉल और भिलाई के संजय रुंगता कॉलेज. सूर्या मोल्. सेक्टर 9 हनुमान मन्दिर Khursipar ganesh पंडाल मे लोगो से रूबरू हुये.. इस अवसर पर फिल्म की पूरी टीम ने युवाओं से संवाद किये. रूंगटा इंस्टीट्यूट कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म के कलाकारों और निर्माता-निर्देशक ने न केवल फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए, बल्कि युवाओं से उनके करियर, चुनौतियों और जीवन के मूल्यों पर भी खुलकर बातचीत की। संवाद के दौरान कलाकारों ने कहा कि चुनौतियों से डरकर पीछे नहीं हटना, धैर्य रखना और खुद पर विश्वास करना ही आगे बढ़ने की कुंजी है। महाकाव्य श्री रामायण कथा 25 सितंबर को हिंदी के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज होगीl
फिल्म में राम की भूमिका देव शर्मा, सीता की भूमिका अंजलि अरोड़ा और लक्ष्मण की भूमिका शील वर्मा ने निभाई है। निर्देशक अभिषेक सिंह तथा निर्माता प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला हैं। फिल्म में रावण की भूमिका रजनीश दुग्गल, हनुमान की भूमिका निर्भय वाधवान और विभीषण की भूमिका नीरज उइके, शमशीर सीवानी ने सुसेन वैध की राजनिश झांजी ने परशुराम जी की भूमिका निभाई है,
* हर किसी के भीतर राम और रावण, तय हमें करना है कि किसे चुनें, रामायण मूवी के कलाकारों ने साझा किए अनुभव और दिए सफलता के मंत्र
कलाकारों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग भिलाई के सिविक सेंटर, दुर्ग, रायपुर, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकूट सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर हुई है।
* धैर्य और अनुशासन जरूरीः काचा बाजाम फेम- अंजलि अरोरा
सीता का किरदार निभाने वाली अंजलि अरोड़ा ने कहा कि सीता केवल त्याग का नहीं, बल्कि शक्ति, धैर्य और संघर्ष का भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सिनेमा के माध्यम से युवा अपने धर्म और इतिहास को नए तरीके से जान सकते हैं। उन्होंने युवाओं को धैर्य रखने और खुद पर विश्वास करने की सीख देते हुए कहा कि किसी भी काम में जल्दबाजी के बजाय धैर्य के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। 25 वर्षीय अंजलि ने अपने इंजीनियरिंग छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में फैसले और सफलता दोनों के लिए धैर्य जरूरी है। ट्रोलिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलोचना हर क्षेत्र में होती है। युवाओं को नकारात्मक बातों से घबराने के बजाय उनमें छिपी सकारात्मक बात को लेना चाहिए। परिवार का साथ हो तो नकारात्मकता का असर कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वह अपने काम के दम पर ऐसा नाम बनाएं कि बड़े फिल्मकार उन्हें स्वयं अपनी फिल्म के लिए चुनें।
* मैंने फिल्म साइन नहीं की, प्रभु राम ने मुझे चुना-देव शर्मा
राम की भूमिका निभाने वाले देव शर्मा ने कहा कि वे पंजाब में जन्मे और दिल्ली-मुंबई में पले-बढ़े, लेकिन छत्तीसगढ़ की धरती पर राम की भूमिका निभाना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा, मैंने यह फिल्म साइन नहीं की, मुझे लगता है प्रभु राम ने मुझे चुना है। उन्होंने युवाओं से कहा कि हर व्यक्ति के भीतर राम और रावण दोनों प्रवृत्तियां होती हैं। हमें तय करना है कि हमें राम बनना है या रावण। उन्होंने युवाओं से सत्य और मर्यादा के रास्ते पर चलने तथा अपने भीतर सकारात्मकता को मजबूत करने की अपील की।
लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले शील वर्मा छत्तीसगढ़ से ही जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि दुर्ग क्षेत्र में पढ़ाई के दौरान इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर में उन्हें अभिनय का जुनून महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने अवसर तलाशे और मुंबई तक पहुंचे। वे कई धारावाहिकों और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने भीतर के हुनर और रुचि को पहचानें, मेहनत करें और चुनौती स्वीकार करने से पीछे न हटें। फिल्म में छत्तीसगढ़ के कलाकारों रजनीश झांझी, ललित उपाध्याय, धर्मेंद्र चौबे, नकुल मलवार और नीरज उइके, सुसेन वैद्य की भूमिका शमशीर सीवानी, संजू साहू माता कौशल्या. उपासना वैष्णव माता कैकयी उरवर्षी साहू मन थरा सीमा सिंह मंदोदरी. विक्रम राज राजा दशरथ. जयराम भगवानी ऋषि वशिष्ट. तनु प्रधान सुपर्णखशा. मनीषा वर्मा अहिल्या संगीता निषाद सुमित्रा धर्मेन्द्र चौबे राजा जनक गोकुल वर्मा जामवंत भू नेश साहू मेघ नाथ आनिरुद्. ताम्र कारने जटायु की भूमिका का निर्वहन किये हैं l फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक प्रेम चोपड़ा हैं!






