March 12, 2026

PM नरेंद्र मोदी पर फिर से बन रही है बायोपिक, मशहूर सुपरस्टार आएंगे नजर

619

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म टॉयलट एक प्रेम कथा की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक प्लान कर रही हैं। लीड रोल में वह अमिताभ बच्चन को लेना चाहती हैं। प्रेरणा को लगता है कि नरेंद्र मोदी से अधिक हैंडसम, डायनैमिक एवं योग्य इंसान कोई और नहीं। प्रेरणा नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग हैं। उन्हें लगता है कि वह उन पर शानदार फिल्म बना सकती हैं। एक इंटरव्यू के चलते प्रेरणा ने पीएम की जमकर प्रशंसा की।

पीएम पर एक बायोपिक बन चुकी है। जिसमें विवेक ओबरॉय लीड रोल में थे। अब एक और बायोपिक की खबर आ रही है। प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाना चाहती हैं। उनसे सवाल किया गया कि क्या वह नरेंद्र मोदी की फैन हैं? उन्होंने इस पर जवाब दिया, जैसा कि शत्रुघ्न सिन्हाजी बोलते हैं, मोदीजी इस देश के सच्चे ऐक्शन हीरो हैं। 

उनसे पूछा गया कि नरेंद्र मोदी का किरदार कौन करेगा। इस पर प्रेरणा का जवाब था अमिताभ बच्चन। प्रेरणा ने प्रधानमंत्री मोदी के ड्रेसिंग सेंस की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि उनके कपड़ों से इंडियन कल्चर की झलक मिलती है। हालांकि प्रेरणा ने यह भी कहा कि सबकी इस पर अलग राय हो सकती है। प्रेरणा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे पब्लिक फिगर के बारे में लोगों की अलग सोच हो सकती है। प्रेरणा बोलती हैं, जब आप किसी पब्लिक फिगर का मूल्यांकन कर रहे हों तो उनके एक्शंस, पॉलिसीज और इसका सोसाइटी पर क्या इम्पैक्ट है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

You may have missed